सवर्ण आयोग की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने लिया फैसला संयुक्त सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखा पत्रसमस्तीपुर. अब जिले में सवर्ण जाति के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी़ सवर्ण आयोग की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने सवर्ण जाति के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति देने को हरी झंडी दे दी है़ शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिख कर अविलंब सवर्ण जाति के गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं़ ऐसे गरीब बच्चे जिनके अभिभावकों की आय 1़5 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम हो, उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी़ जिले के विभिन्न विद्यालयों में अघ्ययनरत ऐसे छात्रों की संख्या करीब 1़50 लाख है. वर्ग एक से चार के बच्चों को 50 रुपये प्रतिमाह, वर्ग पांच से छह के बच्चों को सौ रुपये प्रतिमाह, कक्षा सात से कक्षा दस के बच्चों को 150 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दिये जायेंगे़ डीइओ बीके ओझा ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में सभी पदाधिकारियों को सवर्ण जाति के गरीब बच्चों के बीच छात्रवृत्ति की राशि का वितरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं़
गरीब सवर्ण जाति के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति
सवर्ण आयोग की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने लिया फैसला संयुक्त सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखा पत्रसमस्तीपुर. अब जिले में सवर्ण जाति के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी़ सवर्ण आयोग की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने सवर्ण जाति के गरीब बच्चों को भी छात्रवृत्ति देने को हरी झंडी दे दी है़ शिक्षा […]
