बर्निंग टै्रन होने से बची पुरबिया एक्सप्रेस

विद्यापतिनगर. हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड से गुजरने वाली 15280 डाउन पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बर्निंग ट्रेन होने से बाल बाल बची़ गाड़ी के डब्बे से निकलते धुआं देख थ्रो सिगनल दे रहे विद्यापतिनधाम के स्टेशन अधीक्षक के होश उड़ गये़ उन्होंने बिना समय व्यतीत किये इसकी जानकारी ट्रेन के गार्ड को दी़ जांचोपरांत गाड़ी आगे […]

विद्यापतिनगर. हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड से गुजरने वाली 15280 डाउन पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बर्निंग ट्रेन होने से बाल बाल बची़ गाड़ी के डब्बे से निकलते धुआं देख थ्रो सिगनल दे रहे विद्यापतिनधाम के स्टेशन अधीक्षक के होश उड़ गये़ उन्होंने बिना समय व्यतीत किये इसकी जानकारी ट्रेन के गार्ड को दी़ जांचोपरांत गाड़ी आगे बढ़ी़ हुआ यूं कि मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद नन स्टोपेज एक्सप्रेस पुरबिया जब विद्यापतिधाम से गुजर रही थी तभी थ्रो सिगनल के लिये हरी झंडी दिखा रहे स्टेशन अधीक्षक शिवजी पासवान की नजर एक बोगी के निचले हिस्से से निकलते धुआं की ओर गयी़ तब तक गाड़ी का आधा से ज्यादा हिस्सा आगे निकल चुका था़ उन्होंने अंतिम गार्ड वाले बोगी में आन ड्यूटी गार्ड को इशारों ही इशारों में इसकी जानकारी दी़ तेज गति से दौर रही ट्रेन तब तक पांच किलोमीटर से अधिक आगे निलक चुकी थी़ गाड़ी को सुनसान जगह बिना सिगनल वाली जगह पर रुकने से उसमें बैठे यात्रियों को भी अनहोनी की शंका गहराने लगी़ इसी बीच गार्ड व ड्राइवर ने निकल रहे धुआं की ओर दौड़ लगायी़ जहां ब्रेक बाइडिंग का मामला पकड़ में आया़ इसके परिणाम स्वरुप अत्यधिक घर्षण से गर्म हुआ चक्का धुआं उगल रहा था़ जिसे मौके पर ठीक किया गया़ इसके बाद ट्रेन अपने गन्तव्य की ओर रवाना हुई. यात्रियों को जब इसकी जानकारी मिली तो सबों ने स्टेशन अधीक्षक शिवजी पासवान की तारीफ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >