अधिवक्ता से रंगदारी मामले में युवक भेजा गया जेल

दलसिंहसराय. अनुमंडल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता को धमकाने पहुंचे युवक राकेश कुमार वर्णवाल नामक युवक को कुछ अधिवक्ताओं व अधिवक्ता लिपिकों ने पकड़ कर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया़ इसको लेकर भगवानपुर चकसेखू निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार के बयान पर पुलिस ने मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज उक्त युवक को अग्रेतर कार्रवाई करते […]

दलसिंहसराय. अनुमंडल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता को धमकाने पहुंचे युवक राकेश कुमार वर्णवाल नामक युवक को कुछ अधिवक्ताओं व अधिवक्ता लिपिकों ने पकड़ कर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया़ इसको लेकर भगवानपुर चकसेखू निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार के बयान पर पुलिस ने मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज उक्त युवक को अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया़ युवक अधिवक्ता के मुहल्ले का रहने वाला बताया गया है़ अधिवक्ता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वे कोर्ट में अपना काम कर रहे थे़ तभी उक्त युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर मुहल्ले में रहना है तो दो लाख रुपये दो अन्यथा परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी देने लगा़ इस पर कुछ अधिवक्ताओं व उनके लिपिकों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >