दलसिंहसराय. अनुमंडल अस्पताल में फंगीजोन दवा उपलब्ध नहीं है़ इससे कालाजार मरीज परेशान बने हैं़ रविवार को फतेहा निवासी संजीव कुमार चौधरी अपने कालाजार पीडि़त बच्चे राजू (11) को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उनके बच्चे को दवा खत्म होने के चलते न मिल सकी़ उन्होंने कहा कि पूर्व में पहला डोज बाजार से लाकर दिलाने के बाद अन्य डोज मिला लेकिन आज आंठवां डोज देना जरुरी था जो यहां न मिलने पर काफी ढूंढने पर बाजार से एक पीस मिली है जिसे दिलवा रहे है़ वहीं पंडित टोल टभका से पहुंचे सरोवती देवी ने कहा कि उनके पुत्र प्रशांत (9) को भी कालाजार की दवा आज पड़नी थी लेकिन यहां अस्पताल में न मिलने पर उनके पति जगदेव पासवान बाजार से लाने गये हैं़ इस बाबत पूछने पर अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि फंगीजोन दवा दो दिन पहले ही खत्म हुई है़ एकाध दिनों में जिला से मंगा ली जायेगी़
अस्पताल में फंगीजोन नहीं, कालाजार मरीज परेशान
दलसिंहसराय. अनुमंडल अस्पताल में फंगीजोन दवा उपलब्ध नहीं है़ इससे कालाजार मरीज परेशान बने हैं़ रविवार को फतेहा निवासी संजीव कुमार चौधरी अपने कालाजार पीडि़त बच्चे राजू (11) को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उनके बच्चे को दवा खत्म होने के चलते न मिल सकी़ उन्होंने कहा कि पूर्व में पहला डोज बाजार से लाकर दिलाने […]
