दोहरा हत्याकांड का एक और आरोपित पकड़ाया

बिथान. थाना कांड संख्या 145/13 के नामजद आरोपित लरझा घाट निवासी श्रवण यादव को रविवार की दोपहर बिथान एवं हसनपुर थाना के संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने लरझा घाट से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रवण यादव लरझा घाट स्थित प्रेमलाल यादव के दरवाजे पर सोया हुआ है. सोये हुए […]

बिथान. थाना कांड संख्या 145/13 के नामजद आरोपित लरझा घाट निवासी श्रवण यादव को रविवार की दोपहर बिथान एवं हसनपुर थाना के संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने लरझा घाट से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रवण यादव लरझा घाट स्थित प्रेमलाल यादव के दरवाजे पर सोया हुआ है. सोये हुए अवस्था में ही पुलिस पहुंचकर आरोपित को धर दबोचा. बताते चलें कि गत 23 दिसंबर को दिन के दस बजे शिक्षक अमलेश कुमार एवं पंकज यादव को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. जिसमें सखवा निवासी पंकज यादव के पिता शत्रुघन यादव ने थाने में दस व्यक्तियों को नामजद आरोपित बनाया था. अब तक पुलिस ने शिवनारायण यादव, मिथलेश यादव, श्रवण यादव को पुलिस ने गिरफतार कर चुका है. एक आरोपित छोटू यादव ने न्यायालय में समर्पण भी कर दिया है. वहीं घटना के मुख्य आरोपित सिकंदर यादव, ललित यादव, बरकु यादव, पप्पू यादव, अनिल यादव पुलिस के पकड़ से बाहर है. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि विगत दिनों ललित यादव एवं सिकंदर यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी थी लेकिन वह पुलिस को देख भागने में सफल हो गया था. शीघ्र ही बाकी बचे आरोपियों को भी पुलिस जल्द पकड़ लेगी. इस छापेमारी में थानाध्यक्ष अमजद अली, सअनि सीके सिंह, हसनपुर थाने के सअनि बटर राम, सखवा पुलिस कैम्प के जवान समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >