बाल श्रम समाज के लिए कोढ़ : ठाकुर

फोटो संख्या : 8 व 9 12 दिवसीय स्नातक (गणित) प्रशिक्षण संपन्नप्रतिनिधि, समस्तीपुर इसी रेलवे के केंद्रीय विद्यालय परिसर में विगत 12 दिवसीय स्नातक (गणित) प्रशिक्षण शिविर का समापन विधिवत पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी ठाकुर ने किया. उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम समाज के लिए कोढ़ […]

फोटो संख्या : 8 व 9 12 दिवसीय स्नातक (गणित) प्रशिक्षण संपन्नप्रतिनिधि, समस्तीपुर इसी रेलवे के केंद्रीय विद्यालय परिसर में विगत 12 दिवसीय स्नातक (गणित) प्रशिक्षण शिविर का समापन विधिवत पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी ठाकुर ने किया. उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम समाज के लिए कोढ़ है. सरकार एवं आम लोग अपने अंदर जन चेतना की भावना उत्पन्न करते हुए इसे समाप्त करे. ताकि हर स्तर के लोगों का विकास हो सके. डॉ विनय कुमार ने कहा कि महिला देश की आधी आबादी है. इसके सम्मान एवं उचित अवसर के बगैर देश विकासशील देशों के पंक्ति में खड़ा नहीं हो सकता है. उन्होंने भू्रण हत्या पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए भी बल दिया. शिक्षक एसके सिंह ने किशोरावस्था के समय हो रही कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक समेत माता पिता को मित्रवत व्यवहार कर अच्छा संबंध बनाना होगा. आरएनएआर क ॉलेज के प्राचार्य डॉ सरदार अरविंद सिंह ने आइसीटी पर अपने विचार व्यक्त किये. पाठ्यक्रम निदेशक सह प्राचार्य आरएल सिंह ने उपस्थित सभी प्रशिक्षु गणित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से गणित विषय को और अधिक रोचक बनाया गया है. शिक्षक छात्रों के बौद्धिक स्तर को देखते हुए पठन पाठन में उसकी मदद करें. मौके पर न्यायाधीश ने उपस्थित प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया. इस अवसर पर कमर आजम, केडी भगत, आरके पांडेय, एनके मालवीय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >