फोटो संख्या : 5 मोहिउद्दीननगर. स्थानीय ई किसान भवन में रविवार से खरीफ फसल के लिए अनुदानित मूल्यों पर विभिन्न योजनांतर्गत बीज के वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ. बीएओ नवल किशोर सिंह ने किसानों को बीज का जल्द उठाव किये जाने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अग्रिम प्रभेद वाले धान, मक्का आदि बीज के बोआई का समय आ गया है. इसके लिए दो राजस्व ग्राम भदैया व सिवैंसिहपुर का चयन बीज ग्राम के लिए किया गया है. जानकारी के मुताबिक आरकेभीवाई योजना के तहत श्री विधि धान प्रत्यक्षण बीज के लिए किसानों का चयन किया गया है. शंकर धान के लिए प्रति केजी 100 रुपये का अनुदान का प्रावधान है. वहीं श्री विधि के लिए शत प्रतिशत का अनुदान, सुगंधित व तनाव रहित धान के लिए भी अनुदान ऐसे ही है. दूसरी ओर किसान सलाहकारों ने बीज वितरण को प्रभावित करने के लिए ई किसान भवन के मुख्य दरवाजे पर धरना देकर नारेबाजी की. साथ ही वितरण कार्य का विरोध किया. विरोध करने वालों में अरूण कुमार, संदीप कुमार, शिवनाथ सिंह, राकेश रमण, विनोद शर्मा, राकेश कुमार, पटोरी प्रखंड के सुरेंद्र पासवान, प्रशांत कुमार, शिवदयाल पासवान, मोहनपुर प्रखंड के राजेश कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे.
बीज का वितरण के दौरान किसान सलाहकारों ने किया विरोध
फोटो संख्या : 5 मोहिउद्दीननगर. स्थानीय ई किसान भवन में रविवार से खरीफ फसल के लिए अनुदानित मूल्यों पर विभिन्न योजनांतर्गत बीज के वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ. बीएओ नवल किशोर सिंह ने किसानों को बीज का जल्द उठाव किये जाने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अग्रिम प्रभेद वाले धान, मक्का आदि बीज […]
