मोहिउद्दीननगर. प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली लाइफ लाइन सड़क हनुमान नगर चौक से चांदनी चौक मदुदाबाद तक मॉनसून की पहली बारिश के बाद हादसों व जाम का सबब बनता नजर आ रहा है. यूं तो जर्जर सड़क कालीकरण में तब्दील हो चुकी है. परन्तु सड़क के दोनों ओर संवेदक द्वारा डाला गया काली चिकनी मिट्टी ने इसकी सूरत व सिरत दोनों ही बिगाड़ दी है. विभिन्न गांवों से स्टेशन, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय जाने के लिए लोगों की भीड़ इसी मार्ग से गुजरती है. रोजाना विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजांे व कोचिंग संस्थानों में पढ़ने के लिए सैकड़ों छात्र इसी मार्ग का अनुसरण करते हैं. नव निर्मित सड़क के दोनों ओर कीचड़ व सड़ांध बदबू से गुजरने वालों को रूबरू होना पड़ता है. काली चिकनी मिट्टी की वजह से बाइक सवार व पैदल दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. शनिवार को प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि बाइक पर सवार कांचा के युवा दंपति के बाइक फिसलने से पुरूष के पांव की हड्डी हनुमान नगर चौक के पास टूट गयी. जहां लोगों ने आपसी सहयोग से घायल पुरुष को अस्पताल पहंुचाया. इस बाबत लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के क्रम में बालुयुक्त मिट्टी ना देकर काली चिकनी मिट्टी संवेदक के द्वारा डाल दी गयी और अब तक ईंटकरण का कार्य भी अधर में है. इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
डेंजर जोन बना पटोरी-महनार लाइफ लाइन सड़क
मोहिउद्दीननगर. प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली लाइफ लाइन सड़क हनुमान नगर चौक से चांदनी चौक मदुदाबाद तक मॉनसून की पहली बारिश के बाद हादसों व जाम का सबब बनता नजर आ रहा है. यूं तो जर्जर सड़क कालीकरण में तब्दील हो चुकी है. परन्तु सड़क के दोनों ओर संवेदक द्वारा डाला गया काली चिकनी मिट्टी […]
