हम ने शुरू की सदस्यता अभियान

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. हिन्दुस्तानी आवाम मोरचा (सेक्युलर) के द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित गांधी स्मारक चौक पर हुई. सदस्यता बनने को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. टॉल फ्री नंबर से लोगों ने सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक केदार नाथ चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि […]

फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. हिन्दुस्तानी आवाम मोरचा (सेक्युलर) के द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित गांधी स्मारक चौक पर हुई. सदस्यता बनने को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. टॉल फ्री नंबर से लोगों ने सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक केदार नाथ चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में जाकर सिर्फ हवा हवाई बाते करते हैं. भ्रम फैलाकर वोट लेने की बात करते है. पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने 34 फैलसा देकर अपना काम दिखाया. उन्होंने बहुत कम समय में जनता के लिए काम किया. चाहे वे किसान, नौजवान हो. उन्हों सर्व जाति के लिए काम किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि वर्ष 2015 में सभी गांवों के सभी घरों में बिजली आ जायेगी. अगर नहीं आयी तो हम वोट मांगने नहीं आयेंगे. अब गंठबंधन बनाकर वोट चाहिए. आज आम आवाम सुरक्षित नहीं है. अपहरण की घटना लगातार बढ़ रही है. जिले में मोरचा के द्वारा चार लाख सदस्य बनायेगी. सभी प्रखंडों सदस्यता अभियान शिविर लगाकर की जायेगी. मौके पर मिथिलेश सिंह, कृष्णभगवान झा, परमोद प्रियदर्शी, विवेकानंद राय, संतोष चंद्रवंशी, राजेश राम, शंकर प्रसाद सिंह, शिवजी कुमार यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, उपेंद्र पोद्दार, प्रफ्फुल कुमार, शिवशंकर यादव, कुंदन कुमार, राजेश रंजन, उमाशंकर कुंवर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >