11 सेक्टरों में बांटे गये 109 केंद्र

खानपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है़ इस ओर पदाधिकारी के निर्देशानुसार सेक्टर वार संबद्ध मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गयी है़ प्रखंड के सभी 109 मतदान केंद्रों को 11 सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है़इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ गौरी कुमारी […]

खानपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है़ इस ओर पदाधिकारी के निर्देशानुसार सेक्टर वार संबद्ध मतदान केंद्रों की सूची तैयार की गयी है़
प्रखंड के सभी 109 मतदान केंद्रों को 11 सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है़इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि सेक्टर 8 में श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 143 से 150 तक के लिए बीइओ देव शरण प्रसाद को सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किया गया है़
इसी तरह सेक्टर 2 में श्रीपुरगाहर पश्चिमी व रेबड़ा पंचायत के बूथ 151 से 191 तक के लिए बीएओ राम प्रसाद सिंह, सेक्टर 3 में दिनमनपुर उत्तरी एवं बरहगामा के बूथ 155 से 165 तक के लिए बीसीओ रामयतन कुमार, सेक्टर 4 में कानु विनपुर पंचायत के बूथ 170 से 180 तक के लिए पीओ कुलानन्द सहनी, सेक्टर 5 में जहांगीरपुर पंचायत व खतुआहा गांव के बूथ 166 से 186 एवं 161 व 162 बूथ के लिए जीपीएस विनोद कुमार सिंह, सेक्टर 6 में खानपुर उत्तरी व खानपुर दक्षिणी पंचायत के बूथ 192 से 212 तक सीआइ समसे आजम, सेक्टर 7 में शादीपुर व हसनपुर पंचायत में बूथ 198 से 208 तक जेइ अरविन्द झा को सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किया गया है़
इसी तरह सेक्टर 8 में विशनपुर आभी व सिवैसिंहपुर पंचायत में बूथ 241 से 251 तक के लिए जेई अमरजीत साह को, सेक्टर 9 में बछौली व नत्थुद्वार के बूथ 231 से 239 तक के लिए जेई मनीष रंजन को, सेक्टर 10 में भोरेजयराम व अमसौर गांव के बूथ 225 से 230 व 240 के लिए पंचायत सचिव कौशलेन्द्र मिश्र को, एवं सेक्टर 11 में पुरूषोतमपुर अन्नु व शोभन पंचायत के बूथ 213 से 224 तक के लिए पंचायत सचिव राम उदेश साह को सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
बीडीओ ने बताया कि प्रभारियों को सम्बन्धित पंचायत के मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का आदेश दिया गया है़ इसमें किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >