सिंघिया. विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला वाम मोरचा प्रत्याशी नीलम देवी के समर्थन में शनिवार को सिंघिया एक पंचायत में सभा की गयी़ अध्यक्षता राम विलास सिंह व सुभान ने संयुक्त रूप से की़ पर्यवेक्षण सीपीआइएम के गंगाधर झा एवं सीपीआइ के प्रयाग चन्द्र मुखिया ने किया़ पर्यवेक्षकों ने जोर देकर कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक स्थानीय निकाय से चुनकर जाने वाले प्रतिनिधियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को अनदेखी करने का काम करते हुए राज सत्ता की जी हुजुरी करने का काम किया है़ दूसरी ओर बिहार के अन्दर पंचायत प्रतिनिधियों का लगातार अधिकार में कटौती कर अपमानित करने का काम किया और विधान परिषद सदन में मौन रहकर अपनी सहमति ही जताया है़ आज वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद् के सदस्य प्रशासनिक ब्योरोक्रेशी के दमन का शिकार हो रहे हैं़ इन सभी पर सरकार का नियंत्रण नहीं के बराबर है़ राम विलास सिंह ने कहा कि आज वामपंथी एकता ही है जो देश को सही दिशा में ले जा सकती है़ गुंजन ने कहा कि आज के परिवेश में वामपंथी एकता की प्रासंगिकता है़ संजीव कुमार शंभु ने कहा कि आज देश की राजनीतिक परिस्थिति दो भाग में बंट चुकी है़ एक पक्ष नव उदारवादी आर्थिक नीति को बढ़ावा देने पर आतुर है़ तो दूसरी ओर फांसीवादी नीति को आगे बढ़ाने पर आमादा है़ इस परिस्थिति में देश को वामपंथी नीति के अलावा कोई नहीं बचा सकता है़ मौके पर राम चन्द्र प्रधान, संजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जगदीश महतो, सीताराम सहनी, कौशल कुमार सिंह, गौड़ी शंकर प्रसाद, महेश साफी आदि ने वामपंथी एकता को मजबूत करने की बात कही.
प्रत्याशी के समर्थन में वाम दलों ने की संयुक्त सभा
सिंघिया. विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला वाम मोरचा प्रत्याशी नीलम देवी के समर्थन में शनिवार को सिंघिया एक पंचायत में सभा की गयी़ अध्यक्षता राम विलास सिंह व सुभान ने संयुक्त रूप से की़ पर्यवेक्षण सीपीआइएम के गंगाधर झा एवं सीपीआइ के प्रयाग चन्द्र मुखिया ने किया़ पर्यवेक्षकों ने जोर देकर कहा कि आजादी […]
