ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक हाइवे में संतुलन बिगड़ जाने से एक मारूति कार ने गड्ढे में पलट गयी. उक्त घटना में कार में सवार लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसके कारण कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच सभी को कार से निकाल इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल में लाकर भरती कराया. जख्मी लोग दार्जिलिंग के निवासी व एक ही परिवार के सदस्य बताये गये. घटना के वक्त वे सभी दिल्ली से वापस लौटकर सिलीगुड़ी जा रहे थे. पुलिस ने कार जब्त कर जख्मी लोगों को इलाज के बाद बस से भेजा. दूसरी ओर ताजपुर थाना क्षेत्र के हाइवे में बस स्टैंड के समीप एक तेज गति से जा रही टैंकर ने एक बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने सूचना पाकर तुरंत घटना स्थल पर पहुंच टैंकर को जब्त कर लिया है. चालक एवं खलासी फरार बताये गये. दोनों जख्मी जंदाहा (वैशाली) के मृत्युंजय कुमार एवं शांति देवी बताये गये है. घटना के वक्त वे ताजपुर से जंदाहा जा रहे थे. वारिसनगर : एएसपी आनंद कुमार ने शनिवार वारिसनगर थाने पर पहुंच कई कांडों की समीक्षा की व पीओ पर जाकर मामले का पर्यवेक्षण किया. साथ ही अनुसंधानकों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये.
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई जख्मी
ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक हाइवे में संतुलन बिगड़ जाने से एक मारूति कार ने गड्ढे में पलट गयी. उक्त घटना में कार में सवार लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. इसके कारण कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच सभी को कार से निकाल इलाज के […]
