चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन

रोसड़ा. थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित किराना दुकान में दो दिन पूर्व हुई हजारों की चोरी मामले की पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने गायघाट के ही कमलकांत कामती के पुत्र विक्र म कामती नामक एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. धराये चोर की निशानदेही पर चोर के घर […]

रोसड़ा. थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित किराना दुकान में दो दिन पूर्व हुई हजारों की चोरी मामले की पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने गायघाट के ही कमलकांत कामती के पुत्र विक्र म कामती नामक एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. धराये चोर की निशानदेही पर चोर के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर एक भुस्कार में छुपाकर रखा गया चोरी के 23 हजार रुपये, मोबाइल एवं डीवीडी प्लेयर को बरामद कर लिया. साथ ही अन्य चोरी के सामन की खोजबीन जारी है. बता दें कि गायघाट के जीवछ चौधरी की दुकान का ताला तोड़कर चोर ने 85 हजार रुपये नगद, मोबाइल एवं सीडी प्लेयर आदि की चोरी कर ली थी. इस संबंध में दुकानदार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया की धराया चोर शातिर है. वह पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. इससे अन्य चोरी के मामले में भी पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >