वारिसनगर. उच्च विद्यालय, वारिसनगर के मैदान में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से पिछले 21 दिनों से चल रहे संगीतमय योग साधना शिविर के समापन शनिवार को हुआ. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरु स्वामी शशिभूषण जी महाराज ने बताया कि योग से व्याधि की निवृत्ति एवं समाधि की प्राप्ति होती है . ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कुमार सहनी ने लोगों से सिखाये गये योग साधना को जीवन में उतारने तथा परिवार को सदस्यों को प्रेरित करने को हीं योग गुरु की असली गुरू दक्षिणा बताया . साथ हीं 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की बातें कही . कार्यक्र म को शंकर चौधरी, हेमंत कुमार, संजीव कुमार ठाकुर, डॉ अर्जुन ठाकुर, सोनेलाल महतो, दीप नारायण सिंह, दिनेश सिंह, मनीष कुमार, संजय कुमार ठाकुर, इन्दल राय आदि ने भी संबोधित किया. अंत में सबों ने नम आंखों से योग गुरु को विदा किया.
संगीतमय योग साधना शिविर का समापन
वारिसनगर. उच्च विद्यालय, वारिसनगर के मैदान में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से पिछले 21 दिनों से चल रहे संगीतमय योग साधना शिविर के समापन शनिवार को हुआ. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरु स्वामी शशिभूषण जी महाराज ने बताया कि योग से व्याधि की निवृत्ति एवं समाधि की प्राप्ति […]
