विद्यापतिनगर. उमस भरी गरमी व दरार पड़ी खेतों को शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने राहत पहुंचाया है. इसके बाद किसानों का चेहरा खिल उठा है. किसान खरीफ फसल के लिए बीज की खरीदारी में जुट गये हैं़ प्रखंड कार्यालय पर अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध बीज को लेकर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. चल रहे बीज वितरण को लेकर बीएओ विजय कुमार ने बताया कि मॉनसून आने का इंतजार था़ बारिश के शुरू होते ही अब किसान अपने खेतों की तैयारी करने लगे हैं़ विभिन्न प्रभेद वाले धान के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं़ प्रखंड में दो हजार छह सौ बीस एकड़ में इस बार धान की खेती का लक्ष्य है़ बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को हुई बारिश ने खेतों में पानी के अभाव में सूख रहे फसल में नयी जान ला दी है़ मिर्ची व हरी सब्जी की खेती प्रखंड में प्रचुर मात्रा में की गयी है़ अधिक उत्पादन की बदौलत बाहर के बाजारों में इसकी चमक बरकरार है़ इधर कड़ी धूप व पानी के बिना इन फसलों में फलन कम होने लगा था़ पानी की किल्ल्त में फसल पीले हो सूख रहे थे.
बारिश से खिला चेहरा, खेतों को मिला नया जीवन
विद्यापतिनगर. उमस भरी गरमी व दरार पड़ी खेतों को शुक्रवार की शाम हुई बारिश ने राहत पहुंचाया है. इसके बाद किसानों का चेहरा खिल उठा है. किसान खरीफ फसल के लिए बीज की खरीदारी में जुट गये हैं़ प्रखंड कार्यालय पर अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध बीज को लेकर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी […]
