मांगों को ले कर्मियों ने दिया धरना

समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्पलाइज यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला इकाई समस्तीपुर द्वारा शनिवार को 5वें दिन जिला कार्यालय परिसर में अनिश्चिकालीन धरना दिया. इस अवसर पर अजय कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन मनोज कुमार यादव ने किया. वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुबंध व मानदेय […]

समस्तीपुर. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्पलाइज यूनियन के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला इकाई समस्तीपुर द्वारा शनिवार को 5वें दिन जिला कार्यालय परिसर में अनिश्चिकालीन धरना दिया. इस अवसर पर अजय कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन मनोज कुमार यादव ने किया. वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुबंध व मानदेय आधारित नीति को समाप्त करने की मांग सरकार से की. साथ ही उनकी 11 सूत्री मांगें जब तक पूरी नहीं होती है. आंदोलन जारी रहेगा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव शिवचंद्र राय के द्वारा आंदोलन का नैतिक समर्थन किया गया है. मौके पर शशि मोनू, रणवीर कुमार, अंगेश कुमार, योगेश कुमार श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, विजय कुमार राय, सुशील कुमार यादव, मनोज कुमार महतो, प्रतीक कुमार, विकास प्रियदर्शी, रुबी कुमारी, रीना कुमारी, रंजू कुमारी, ललिता कुमारी, रेखा कुमारी, मनीषा कुमारी, वैदेही कुमारी, सारिका चौधरी, कुमारी रंजू, शीला कुमारी, सरोजनी कुमारी, सरिता कुमारी, रौशन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >