फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दूधपुरा स्थित युवा क्लब प्रगति आदर्श सेवा केंद्र कार्यालय शनिवार को पड़ोस युवा संसस कार्यक्रम सह योगाभ्यास कार्यक्रम हुई. मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता राम सुमिरन सिंह ने युवाओं को अपने सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने की आवश्यकता पर बल देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में लाने का आग्रह किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयं सेवी संस्था के सचिव संजय कुमार बबलू ने युवाओं क ो राष्ट्र की अहम शक्ति बताते हुये उन्हें विवेकानंद के रास्ते पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम को अंतोदय मलिकौड़ के सचिव देवनंदन राय, नेहरु युवा केंद्र के लेखापाल शंकर चौधरी, औसेफा के निदेशक देव कुमार, प्रेमचंद्र राय ने योगासन व प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर एनवाइसी बबली कुमारी, नीलू कुमारी, गुलशन कुमार, सुष्मिता कुमारी, अजीत कुमार, मंटू पासवान, दयानंद शर्मा, आशीष रंजन आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त एचएम वीणा कुमारी ने की.
योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : सचिव
फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दूधपुरा स्थित युवा क्लब प्रगति आदर्श सेवा केंद्र कार्यालय शनिवार को पड़ोस युवा संसस कार्यक्रम सह योगाभ्यास कार्यक्रम हुई. मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता राम सुमिरन सिंह ने युवाओं को अपने सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने की आवश्यकता पर बल देते हुए […]
