संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णयउजियारपुर. विधान परिषद चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर प्रखंड के महिसारी पंचायत के शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के प्रांगण में शनिवार को तीनों वामपंथी दल के प्रमुख नेताओं की संयुक्त बैठक सीपीएम अंचल मंत्री महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. इसमें मौजूद तीनों दलों के नेताओं ने आगामी विधान परिषद चुनाव में अपना संयुक्त उम्मीदवार क्षेत्र में उतारने का फैसला लिया. इसके लिए दलसिंहसराय के केउटा पंचायत की मुखिया नीलम देवी को प्रत्याशी बनाने पर सहमति व्यक्त किया गया. साथ ही इसके लिए 15 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का भी गठन कर लिया गया. इसमें सीपीएम अंचल मंत्री महावीर पोद्दार संयोजक, माले के फूलेन्द्र प्रसाद सिंह व सीपीआइ के रामपरीक्षण राय को संयुक्त संयोजक बनाया गया है. जबकि समिति के सदस्यों में माले अंचल सचिव फूलबाबू सिंह, रामभरोस राय, सीपीआइ संजय कुमार, बैजू राय, डा बी सिंह व सीपीएम के सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, दिनेश पासवान, उपेन्द्र राय, अवधेश मिश्र को शामिल किया गया है. नेताओं ने अपने भावी प्रत्याशी का नामांकन 16 जून को करने, 22 जून को पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन करने व 27 को विभिन्न मामलों को लेकर प्रखंड कार्यालयों पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. मौके पर जिलास्तरीय नेताओं में सीपीएम के अजय कुमार, सीपीआइ के रामविलास राय विमल व माले के प्रो. उमेश कुमार के अलावा देवेंद्र प्रसाद सिंह, रामाश्रय महतो, जगदीश महतो, उमेश सहनी आदि मौजूद थे.
विधान परिषद चुनाव तय करेगी दिशा
संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णयउजियारपुर. विधान परिषद चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर प्रखंड के महिसारी पंचायत के शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के प्रांगण में शनिवार को तीनों वामपंथी दल के प्रमुख नेताओं की संयुक्त बैठक सीपीएम अंचल मंत्री महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. इसमें मौजूद तीनों दलों के नेताओं ने आगामी विधान […]
