बैंक का लिंक एक सप्ताह से फेल

फोटो ::::8एटीएम भी पंद्रह दिनों से बंदग्राहक और बैंक कर्मी दोनों परेशानी मेंप्रतिनिधि, मोरवा हलई ओपी के कौवा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया का हाल बुरा है. विगत एक सप्ताह से इसका लिंक फेल है. वहीं पंद्रह दिनों से इसका एटीएम काम नहीं कर रहा है. लोगों की परेशानी इस कदर बढ़ चली है कि […]

फोटो ::::8एटीएम भी पंद्रह दिनों से बंदग्राहक और बैंक कर्मी दोनों परेशानी मेंप्रतिनिधि, मोरवा हलई ओपी के कौवा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया का हाल बुरा है. विगत एक सप्ताह से इसका लिंक फेल है. वहीं पंद्रह दिनों से इसका एटीएम काम नहीं कर रहा है. लोगों की परेशानी इस कदर बढ़ चली है कि बैंक कर्मियों को ग्राहकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. लगातार लिंक फेल होने से ग्राहक और बैंक कर्मी दोनों बेहाल नजर आ रहे हैं. ग्राहकों की जब भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और जब नोकझोंक शुरू होने लगता है तो बैंककर्मी सबों का पासबुक लेकर जिले के दूसरे शाखा का रूख करते हंै. जहां से ग्राहकों के काम को निबटाया जाता है. अहले सुबह लोगों का जुटना शुरू हो जाता है और भुगतान की प्रक्रिया देर संध्या तक चलती रहती है. जिसे पैसा मिल गया वह अपने आपको खुशनसीब समझता है और जिसे नहीं मिला वह अपने भाग्य को कोसते हुए बंैक कर्मियों को खरी खोटी सुनाने लगता है. यह प्रक्रिया विगत एक सप्ताह से चल रहा है. इससे पहले भी कई दफा लिंक की वजह से काम बाधित हुआ था और लोग उतावले होकर सड़कों पर उतर आये थे. व्यवस्था से क्षुब्ध कइ लोगों ने तो यहां खाता बंद कराने का मन बना लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >