ट्रेन में गंदगी देख बिफरे डीआरएम

फोटो : 1, 2बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में डीआरएम ने की जांच बेटिकट कई यात्रियों को लगाया जुर्मानाप्रतिनिधि, समस्तीपुरमंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने शनिवार को स्थानीय स्टेशन पर दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्र्क एक्सप्रेस में जांच पड़ताल की. इस दौरान ट्रेन में गंदगी को देख डीआरएम बिफर पड़े और अधिकारियों को […]

फोटो : 1, 2बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में डीआरएम ने की जांच बेटिकट कई यात्रियों को लगाया जुर्मानाप्रतिनिधि, समस्तीपुरमंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने शनिवार को स्थानीय स्टेशन पर दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्र्क एक्सप्रेस में जांच पड़ताल की. इस दौरान ट्रेन में गंदगी को देख डीआरएम बिफर पड़े और अधिकारियों को इसके लिये फटकार लगायी. इस दौरान डीआरएम श्री शर्मा ने ट्रेन में यात्रियों के टिकटों की भी जांच की. कई यात्री को बिना टिकट सफर करते पाये गये. जिन्हें पकड़ कर मौके से ही जुर्माने की राशि वसूली गयी. सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक डीआरएम का काफिला जंकशन पहुंचा. जहां ख ड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में डीआरएम घुस गये और जांच करने लगे. इस दौरान पैट्रीकार, शौचालय में गंदगी देख काफी आहत हुए और तत्काल इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इस क्रम में कई बोगी में पानी नहीं रहने और पंखा खराब होने की शिकायत यात्रियों ने डीआरएम से की. शिकायत के बाद डीआरएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसे अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया. मौके पर डिप्टी सीएमइ, एएमइ, एडीइ, स्टेशन अधीक्षक सतीशचंद्र श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >