सरपट वाहन दौड़ा रहीं महिलाएं

समस्तीपुर : विकास के बढ़ते कदम के साथ महिलाओं ने तदात्म बनाना सीख लिया है. महिलाओं में शिक्षा के बढ़ते स्तर के साथ साथ आत्म निर्भरता की राह ने इसे स्वयं के परिवहन साधनों की ओर रुख कर दिया है. पुरुषों के जैसे ही अब महिलाएं भी बेङिाझक होकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रही है. […]

समस्तीपुर : विकास के बढ़ते कदम के साथ महिलाओं ने तदात्म बनाना सीख लिया है. महिलाओं में शिक्षा के बढ़ते स्तर के साथ साथ आत्म निर्भरता की राह ने इसे स्वयं के परिवहन साधनों की ओर रुख कर दिया है.
पुरुषों के जैसे ही अब महिलाएं भी बेङिाझक होकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रही है. इस बात की पुष्टि जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़े कर रहे है. वित्तीय वर्ष 14 व 15 में 131 महिलाओं ने विभाग से नया ड्राइविंग लाइसेंस लिया है. इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं.
वहीं विभाग ने भी महिलाओं के पंजीकरण के लिये विशेष व्यवस्था बना रखी है. इस बाबत जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि महिलाओं के लिये पंजीकरण के लिये तत्काल व्यवस्था है. बताते चले कि इन आंकड़े में सबसे ज्यादा पंजीकरण जुलाई माह में किया गया है. यह समय शिक्षा के लिहाज से सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है.
ऐसे में लड़कियां अपने वाहनों के सहारे दूर दराज के इलाकों में पढ़ाई करने जाती है. वहीं कामकाजी महिलाएं भी परिवहन साधनों के तौर पर निजी वाहनों की ओर ही रुख कर रही है. वाहनों की इस ललक के पीछे वाहन कंपनियों की तेजी से आ रहे नये नये मॉडल भी हैं जिसने महिलाओं में इन वाहनों की खरीदारी करने की ललक जगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >