मध्य प्रदेश एसटीएफ एलआइसी के सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी को ले गयी

कारणों का नहीं हुआ खुलासा, दो जून को भी आयी थी टीम दलसिंहसराय. दलसिंहसराय एलआइसी कार्यालय के सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी रंजीत कुमार को शुक्रवार की शाम मध्य प्रदेश की एसटीएफ अपने साथ ले गयी है. इस बाबत पूछने पर टीम के सदस्यों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया. वही एलआइसी कार्यालय के सूत्रों […]

कारणों का नहीं हुआ खुलासा, दो जून को भी आयी थी टीम दलसिंहसराय. दलसिंहसराय एलआइसी कार्यालय के सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी रंजीत कुमार को शुक्रवार की शाम मध्य प्रदेश की एसटीएफ अपने साथ ले गयी है. इस बाबत पूछने पर टीम के सदस्यों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया. वही एलआइसी कार्यालय के सूत्रों का बताना है कि एसटीएफ की टीम 2 जून को भी आयी थी. लेकिन उस दिन रंजीत कुमार अपने कार्यालय में नहीं थे. इस कारण टीम वापस लौट गयी. इधर, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी के एसटीएफ द्वारा अपने साथ ले जाने की घटना के बाद कर्मियों और आमलोगों द्वारा तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >