समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक विवाहिता को शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ के दौरान विवाहिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया है.
विवाहिता की मानें तो उसका नाम पूनम देवी है वह सरायरंजन थाना के गुढमा निवासी गोपाल ईश्वर की पत्नी है. उसका बताना है कि वह मुजफ्फरपुर जिले के बेला भुसारी गांव निवासी त्रिभुवन ईशर की पुत्री है. गोपाल ईशर के साथ वर्ष 05 में उसकी शादी हुई थी. तब दहेज को लेकर सास, ससुर, पति और भैंसूर बराबर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर प्रताडि़त करते हैं. इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हुए. गुरुवार की शाम भी उसके साथ मारपीट हुई. इसके बाद वह घर से निकल कर रेलवे ट्रैक पर आयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
