रोड जाम करने वालों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

ताजपुर. थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ बुधवार को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र मेंं बलात्कार के प्रयास के विरोध मेंं आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को ताजपुर मेंं गांधी चौक हाइवे को जाम कर दिया था. इसमेंं एएसपी आनंद कुमार के आदेश से ताजपुर थाने मेंं हाइवे जाम कर विधि व्यवस्था को बाधित करने के लिये […]

ताजपुर. थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ बुधवार को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र मेंं बलात्कार के प्रयास के विरोध मेंं आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को ताजपुर मेंं गांधी चौक हाइवे को जाम कर दिया था. इसमेंं एएसपी आनंद कुमार के आदेश से ताजपुर थाने मेंं हाइवे जाम कर विधि व्यवस्था को बाधित करने के लिये प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एफआइआर मेंं थाना क्षेत्र के निकसपुर पंचायत के उपमुखिया संजीव कुमार ठाकुर सहित अज्ञात 20-25 लोगों को आरोपित किया गया है. इधर, ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र मेंं एक महिला के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोपी निक्कू महाराज को राय टोल स्थित उसके घर से बाइक बरामद कर मुसरीघरारी पुलिस को सौंप दिया है. बकौल थानाध्यक्ष बरामद बाइक पीडि़ता के पति की बतायी गयी है जिसे आरोपित बदमाश लेकर फरार हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >