अपहरण से संबंधित दर्ज हुई प्राथमिकी

शिवाजीनगर. ओपी थाना के सहरु गांव से सात माह की गर्भवती महिला का शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में चकमेहसी थाना के नामापुर गांव के महिला के पिता कमाल किशोर दास ने ओपी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि अपने […]

शिवाजीनगर. ओपी थाना के सहरु गांव से सात माह की गर्भवती महिला का शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में चकमेहसी थाना के नामापुर गांव के महिला के पिता कमाल किशोर दास ने ओपी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि अपने लड़की की शादी सहरु गांव के राम अशीस दास के साथ विगत 3 मई 2014 को किया था. इसके बाद वह अपना पति के साथ रहती थी. वह सात माह गर्भवती भी है. लेकिन दो दिन पूर्व दरभंगा जिला के मोरो थाना के कोदायपट्टी गांव के प्रवीन शाफी, प्रभात शाफी, राम नरेस शाफी, सुशिला देवी, उमेश शाफ ी, रमेश साहू, राम नाथ साहू ने उसे शादी की नीयत से ससुराल से ही अपहरण कर लिया है. शादी से पहले उक्त लड़की बगल के ही गांव में ट्यूशन पढ़ने जाती थी उसी वक्त प्रवीन शाफी से जान पहचान हुआ था. इधर ओपी प्रभारी शिव राम दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >