एनडीए के साथ जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

समस्तीपुर. हिन्दुस्तानी आवाम मोरचा (सेक्यूलर) के जिला संयोजक केदारनाथ चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा एनडीए गंठबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है. श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच हुए वार्ता और निर्णय से जिले के […]

समस्तीपुर. हिन्दुस्तानी आवाम मोरचा (सेक्यूलर) के जिला संयोजक केदारनाथ चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा एनडीए गंठबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है. श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच हुए वार्ता और निर्णय से जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल कायम हो गया है. जिले के सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों में मोर्चा के कार्यकर्ता जीत का परचम लहरायेंगे. उत्साह व्यक्त करने वालों में जगरन्नाथ कुंवर, राम कुमार झा, प्रमोद कुमार राम, जय शंकर प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान, संतोष चंद्रवंशी, राजेश रंजन उर्फ नीकू, राम नारायण सदा, कृष्ण भगवान झा, महताब आलम, अरुण पासवान, जावेद अख्तर, राम लाल मांझी, उपेंद्र पोद्दार आदि शामिल हैं. संयोजक ने बताया कि आगामी 14 जून से जिले में मोरचा क ा सदस्यता अभियान शुरू होगा. इसको लेकर भी प्रखंड संयोजक व कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >