छह वर्ष पूर्व तत्कालीन डीआरएम ने रखी आधारशिलानिर्माण के साथ विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों की ठहराव के मांग शामिलपूसा. प्रखंड के विशनपुर बथुआ गांव में दुबहा व खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के बीच बने रेलवे हॉल्ट के अधूरे निर्माण को लेकर संचालन सह यात्री सुविधा समिति ने एक बार फिर आंदोलन के लिए तैयारी कर ली है. समिति की मांगों में अधूरे निर्माण सहित उत्तर-पूर्व रेलवे में चल रहे विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की भी मांग शामिल है. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के रेल महाप्रबंधक के नाम प्रेषित पत्र में कहा गया है कि सोनपुर मंडल के अंतर्गत कोड-वीबीएच विशनपुर बथुआ रेलवे हॉल्ट का उद्घाटन तत्कालीन डीआरएम आरके अग्रवाल ने वर्ष 2009 में किया गया था. यात्री सुविधा समिति ने कहा कि आज से छह वर्ष पहले यात्री शेड सह टिकट काउंटर वगैरह का निर्माण के लिए आधारशिला दिया गया था जो अभी तक अधूरा है. वहीं इस हॉल्ट पर जरूरत के लायक पैसेंजर ट्रेनों का भी ठहराव नहीं दिया गया है. जो इस क्षेत्र के जनता के लिए दुर्भाग्य है. इस संबंध में सहायक मंडल अभियंता रेलवे मुजफ्फरपुर को भी बार बार आवेदन दिया गया. लेकर पहल नहीं हो सकी. संचालन सह यात्री समिति के अध्यक्ष राज कुमार झा व सचिव अखिलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा है कि भारतीय रेल इस मुद्दा पर अविलंब कार्रवाई नहीं करती तो बाध्य होकर हम लोग आंदोलन पर उतारु होंगे. इसकी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी.
विशनपुर बथुआ रेलवे हॉल्ट का अधूरे निर्माण को ले यात्री उग्र
छह वर्ष पूर्व तत्कालीन डीआरएम ने रखी आधारशिलानिर्माण के साथ विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों की ठहराव के मांग शामिलपूसा. प्रखंड के विशनपुर बथुआ गांव में दुबहा व खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के बीच बने रेलवे हॉल्ट के अधूरे निर्माण को लेकर संचालन सह यात्री सुविधा समिति ने एक बार फिर आंदोलन के लिए तैयारी कर ली […]
