बोलेरो की ठोकर से महिला की मौत

समस्तीपुर/ताजपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अधारपुर गांव के निकट गुरुवार की सुबह बोलेरो की ठोकर से महिला की मौत हो गयी. लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही घटना के विरोध में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंचे जितवारपुर के बीडीओ डॉ भुवनेश […]

समस्तीपुर/ताजपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अधारपुर गांव के निकट गुरुवार की सुबह बोलेरो की ठोकर से महिला की मौत हो गयी. लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही घटना के विरोध में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
सूचना पर पहुंचे जितवारपुर के बीडीओ डॉ भुवनेश मिश्र व मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाने में सफलता हासिल की. बीडीओ ने मौके पर ही मृतका अधारपुर गांव निवासी रामबाबू भगत की पत्नी कैलशिया देवी (35) के परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. साथ ही हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा.
घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार की सुबह सबेरे कैलशिया देवी अपने दरवाजेपर खड़ी थी. इसी बीच ताजपुर की ओर से रामकृष्णपुर गंज की ओर तेज गति से आ रहा बोलेरो संख्या बीआर 33 एम 0773 पर से चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया.
इसके कारण वाहन ने दरवाजे पर खड़ी कैलशिया देवी को ठोकर मार दिया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं वाहन एक ओर जा कर रुक गया. इस बीच दरवाजे के आसपास खड़े लोगों ने मौके पर पहुंच
कर वाहन के चालक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी कुशेश्वर पासवान के पुत्र संतोष पासवान को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी.
इसी बीच किसी ने घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस ओर जितवारपुर प्रखंड प्रशासन को दे दी. इधर, ग्रामीण लाश को लेकर घटना स्थल के निकट ही सड़क जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया. इसके कारण ताजपुर-समस्तीपुर पथ पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. यात्र करने वाले लोगों को मार्ग बदलने के लिए विवश होना पड़ा.
करीब दो घंटे के बाद प्रशासनिक पहल पर जाम समाप्त हुआ तब जाकर इस पथ पर यातायात सामान्य हो सका. समस्तीपुर से ताजपुर जाने वाली यह सड़क काफी व्यस्त है. खास कर सुबह आठ बजने के साथ इस पथ पर हल्के और भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है.
इसके कारण जगह जगह जाम की स्थिति भी बनी रहती है. सुबह दस बजने के बाद ऑटो की भरमार, बाइक और साइकिल सवारों के साथ साथ रैक प्वाइंट से अनाज, सीमेंट, खाद्यान्न आदि लदे ट्रक का आवागमन होने के कारण इसकी व्यस्तता बढ़ जाती है. इसके कारण आये दिन इस पथ पर घटनाएं होती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >