स्वर्ण जयंती समारोह का लनामिवि के कुलपति ने किया उद्घाटन
शाहपुर पटोरी : शिक्षक अपने छात्रों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें. शिक्षक का दायित्व समाज के निर्माण में अहम है. छात्रों को भी अपने ज्ञान का उपयोग सही दिशा में करना चाहिए.
उक्त बातें लनामिवि के कुलपति प्रो़ साकेत कुशवाहा ने गुरुवार को आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज शाहपुर पटोरी की स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव काशी विद्यापीठ के कुलपति थे और इन्होंने पूरे देश में शिक्षा की अलख जगायी थी. जयंती समारोह के उद्घाटन से पूर्व एनसीसी के कैडेट्स का गार्ड ऑफ ऑनर लिया. बाद में कुलपति ने मुख्य द्वार, कला भवन एवं कपरूरी स्मृति भवन का उद्घाटन किया.
इस दौरान कुलपति ने आचार्य नरेन्द्र देव, स्व़ बद्रीनारायण महतो की प्रतिमा एवं जननायक कपरूरी ठाकुर, स्व़ ललित नारायण मिश्र, स्व़ शत्रु शरण एवं स्व़ जितेन्द्र कुमार चौधरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एलपी जायसवाल ने की. संचालन डॉ अशोक कुमार पाण्डेय ने किया. समारोह में प्रतिकुलपति डॉ सैयद मुमताजुद्दीन ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव विश्व के शिक्षाविदों, समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्त्रोत थे.
कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार सिंह, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलज डॉ अजीत कुमार चौधरी, कुलानुशासक डॉ अजय नाथ झा, सिंडिकेट सदस्य बैधनाथ चौधरी, फाइनेंस एडवाइजर एम़ राय मलाकार, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ रंजीत यादव, डॉ श्यामाचरण गुप्ता आदि ने संबोधित किया. डॉ चौधरी ने कहा कि शीध्र ही कॉलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. मौके पर डॉक केके साहू, डॉ शम्भू प्रसाद यादव, डॉ दयानिधि प्रसाद राय आदि मौजूद थे.
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय नाटक एवं संगीत विभाग की प्राध्यापिका डॉ पुष्पा नारायण के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया. आयोजक महाविद्यालय की छात्र-छात्रएं क्रमश: छात्र शबनम, सोनी, राखी, मुन्नी, प्रियंका प्रिय, सलोनी, खुशबू, अभिषेक, प्रिंस, शिवम, अमरनाथ ने समूह गान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में डॉ शौकत अली ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
