समस्तीपुर : जिले में नये गृहरक्षकों की बहाली की प्रक्रिया कछुए की गति से चल रही है. तीन वर्षो के बाद भी आवेदन के बाद अगली प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है. रोस्टर अनुमोदन को लेकर फाइलों की दौर ने बहाली प्रक्रिया को आगे बढ़ने नहीं दे रहा है. जिसके कारण आवेदकों ने बहाली की आस छोड़ दी है.
विभाग की माने तो एक बार फिर रोस्टर बनाकर इसे अनुमोदन के लिये दरभंगा भेजा गया है. जहां से अनुमोदन पर आला अधिकारियों की मुहर लगने के बाद ही सूची प्रकाशित करने का कार्य शुरू किया जायेगा. बतातें चले कि विगत तीन वर्ष पूर्व जिले में गृहरक्षक बहाली के लिये आवेदन विभाग ने लिया था.
इसमें 622 पद थे. जिसके लिये 6500 से अधिक युवाओं ने आवेदन दिया था. इसके बाद बार बार रोस्टर क ो लेकर समस्याएं आ रही थी. गलतियां रहने के कारण सूची को अधिकारियों की सहमति प्राप्त नहीं हो सकी. इसके बाद इस बार पुन: एक बार सूची को अनुमोदन के लिये भेजा गया है. जब तीन सालों में एक स्टेप भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है तो अभी तौ दौर होना बाकी ही है. गृहरक्षकों की बहाली नहीं होने का असर विभाग के कार्यो पर भी दिखने लगा है.
