ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा वार्ड पांच के लगभग पांच दर्जन कार्डधारकों को संबंधित डीलर के द्वारा राशन नहीं दिये जाने से लाभार्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं. साथ ही उक्त वार्ड के आधे दर्जन कार्डधारकों को खाद्य सुरक्षा कार्ड मिलने के बाद से ही आज तक राशन नहीं दिये गये हैं. शिकायत करते हुये अनेकों कार्डधारकों ने बताया कि पहले वे लोग पैक्स पीडीएस से अपना राशन ले रहे थे. बाद में पैक्स द्वारा राशन देने से इनकार करने पर उन्होंने इसकी शिकायत एमओ से की. एमओ की पहल पर उन्हें पिछले सात माह से नजदीकी डीलर से राशन मिलने लगा. परंतु इस बार नजदीकी डीलर ने भी उन्हें राशन देने से इनकार कर दिया और पूछने पर बताया कि आवंटन ही नहीं मिला है. राशन से वंचित कार्डधारकों ने एक बार फिर एमओ से शीघ्र पहल कर नजदीकी डीलर द्वारा नियमित रूप से राशन मुहैया कराने की मांग की है. इस बाबत पूछे जाने पर एमओ राजनपति वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है. कार्डधारकों को दो दिनों के भीतर राशन दिलाये जायेंगे.
राशन नहीं मिलने से उपभोक्ता आक्रोशित
ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा वार्ड पांच के लगभग पांच दर्जन कार्डधारकों को संबंधित डीलर के द्वारा राशन नहीं दिये जाने से लाभार्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं. साथ ही उक्त वार्ड के आधे दर्जन कार्डधारकों को खाद्य सुरक्षा कार्ड मिलने के बाद से ही आज तक राशन नहीं दिये गये हैं. शिकायत करते हुये […]
