समस्तीपुर. गृहरक्षकों की 26 दिनों से चली आ रही हड़ताल की समाप्ति हो गयी. सभी गृहरक्षक बुधवार से अपने काम पर लौट आये है. वहीं गृहरक्षकों ने अपने जमा किये हुये शस्त्र को वापस लेना शुरू कर दिया है. जिला गृह रक्षा वाहिनी संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि सरकार के वार्ता के बाद दैनिक भत्ता को बढाकर 300 से 425 रुपये रोजाना करना, नाश्ता की राशि को पांच से बढा कर 50 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह आयु सीमा भी बढ़ा दी गयी है. हालांकि सेवानिवृत्ति पर एम मुश्त राशि की मांग को लेकर संघ व सरकार के बीच वार्ता हो रही है. संघ जहां दो लाख की मांग कर रहा है. वहीं सरकार 1.5 लाख देने की बात कह रही है. इसके लिए चुनाव बाद ही संघ को पत्र मिलने की उम्मीद है.
गृहरक्षकों की सेवानिवृत्ति राशि को लेकर उहापोह बरकरार
समस्तीपुर. गृहरक्षकों की 26 दिनों से चली आ रही हड़ताल की समाप्ति हो गयी. सभी गृहरक्षक बुधवार से अपने काम पर लौट आये है. वहीं गृहरक्षकों ने अपने जमा किये हुये शस्त्र को वापस लेना शुरू कर दिया है. जिला गृह रक्षा वाहिनी संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि सरकार के […]
