मोहनपुर. प्रखंड के बधड़ा गांव निवासी एवं शिक्षाविद डॉ प्रमोद कुमार सिंहा का निधन 30 मार्च को हो गया था. उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए रविवार को शोकसभा का आयोजन हुआ. इस मौके पर मोहनपुर प्रखंड के राजनीतिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. शोकसभा में उनके फोटो पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके व्यक्तित्व और कृत्तिव पर प्रकाश डाला. उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्घांजलि दी गई. वहीं दूसरी ओर बिहार पंचायत प्रखंड शिक्षक संघ के अंचल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि डॉ सिन्हा सीतामढ़ी बाइका कॉलेज में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष पद से निवृत हुए थे. इन्हे हिन्दी के क्षेत्र में एक नया इतिहास कायम किया है. इस शोकसभा में राजीव कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार आलोक, सकलदीप कुमार, जगबन्धू महतो, शिवचन्द्र राय, अमरनाथ सिंह तुफानी, बबलू सिंह, सत्येन्द्र राय आदि उपस्थित थे.
शोकसभा आयोजित कर दी गयी श्रद्धांजलि
मोहनपुर. प्रखंड के बधड़ा गांव निवासी एवं शिक्षाविद डॉ प्रमोद कुमार सिंहा का निधन 30 मार्च को हो गया था. उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए रविवार को शोकसभा का आयोजन हुआ. इस मौके पर मोहनपुर प्रखंड के राजनीतिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. शोकसभा में उनके फोटो पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित […]
