69 अभ्यर्थियों को दिया गया नियोजन पत्र

खानपुर. प्रखंड के कुल 69 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र डाक के माध्यम से भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए बीइओ देवशरण प्रसाद ने बताया कि बेसिक ग्रेड वर्ग 1 से 5 तक में कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए थे. इसमें 81 पद के विरुद्ध 46 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र भेजा गया. वहीं स्नातक […]

खानपुर. प्रखंड के कुल 69 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र डाक के माध्यम से भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए बीइओ देवशरण प्रसाद ने बताया कि बेसिक ग्रेड वर्ग 1 से 5 तक में कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए थे. इसमें 81 पद के विरुद्ध 46 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र भेजा गया. वहीं स्नातक ग्रेड वर्ग 6 से 8 में कुल 38 सीट के विरुद्ध 23 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया है. इसमें वर्ग 6 से 8 में बहाली की सूची में अंग्रेजी कुल 9 पद के विरुद्ध 6, गणित 6 पद के विरुद्ध 4, हिंदी में 8 पद के विरुद्ध 6, संस्कृत में 12 के विरुद्ध 4 एवं समाज अध्ययन में कुल 3 पद के विरुद्ध तीन अभ्यर्थियों का नियोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >