आधारपुर गांव के लोगों ने लुटेरों को दबोचालूट के लिए ऑटो का इस्तेमाल करते हैं अपराधीप्रतिनिधि, समस्तीपुरआलू बेचकर वापस घर लौट रहे मुफस्सिल थाना के अधारपुर गांव के व्यापारी मो. इस्लाम से ऑटो सवार अपराधियों ने गुरुवार की सुबह 26 सौ रुपये लूट लिये. घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के निकट हुई. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों में से तीन को अधारपुर गांव के लोगों ने ताजपुर-समस्तीपुर मुख्य पथ पर दबोच लिया. इस दौरान दो अपराधी भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने पकड़े गये लुटेरों की जमकर पिटाई कर दी. फिर मुफस्सिल थाने की पुलिस को बुला कर उसे हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट कोठिया टोल निवासी प्रकाश कुमार, रौनापुरा के छोटू कुमार और मुन्ना सिंह है. पुलिस पूछताछ के बाद ताजपुर पुलिस को सूचित कर दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह आलू बेचने के बाद इस्लाम पैदल ही वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में मोतीपुर के निकट ऑटो सवार अपराधियों ने उसे बैठा लिया. फिर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर उसे उतार दिया. व्यवसायी ने अपने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी. जैसे ही ऑटो सवार अपराधी आधारपुर पहुंचे लोगों ने उसे घेर लिया. साथ ही जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. पुलिस का बताना है कि युवक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए ऑटो का इस्तेमाल करते हैं. जिसका नंबर प्लेट पलट कर इस्तेमाल किया जा रहा था. वहीं ऑटो में पीछे बैठने की भी व्यवस्था नहीं रखी गयी है. वहीं आधारपुर के रामबाबू राय ने बताया कि इन्हीं युवकों में से एक ने करीब दो महीने पहले उससे 14 सौ रुपये छीन लिये थे. अकेला होने के कारण उन्होंने विरोध दर्ज नहीं किया था.
मोतीपुर में आलू व्यापारी से लूट
आधारपुर गांव के लोगों ने लुटेरों को दबोचालूट के लिए ऑटो का इस्तेमाल करते हैं अपराधीप्रतिनिधि, समस्तीपुरआलू बेचकर वापस घर लौट रहे मुफस्सिल थाना के अधारपुर गांव के व्यापारी मो. इस्लाम से ऑटो सवार अपराधियों ने गुरुवार की सुबह 26 सौ रुपये लूट लिये. घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के निकट हुई. घटना […]
