एक जुलाई से नहीं मिलेगी रियायत

तीन माह की मिलेगी मोहलतप्रतिनिधि, समस्तीपुर नये वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से बाजार दर पर रसोई गैस खरीदनी होगी़ अब एजेंसियों का सब्सिडी पर चल रहा एकाधिकार खत्म हो गया़ जो उपभोक्ता योजना से लिंक हो गये हैं उनके खाते में सब्सिडी की धनराशि जायेगी और जो लिंक नहीं हुए हैं उन्हें […]

तीन माह की मिलेगी मोहलतप्रतिनिधि, समस्तीपुर नये वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से बाजार दर पर रसोई गैस खरीदनी होगी़ अब एजेंसियों का सब्सिडी पर चल रहा एकाधिकार खत्म हो गया़ जो उपभोक्ता योजना से लिंक हो गये हैं उनके खाते में सब्सिडी की धनराशि जायेगी और जो लिंक नहीं हुए हैं उन्हें तीन माह का ग्रेस पीरियड मिलेगा़ यानी जून तक उपभोक्ता लिंक हो गये तो अप्रैल, मई व जून तक की सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में भेज दी जायेगी़ वित्तीय वर्ष में उपभोक्ताओं को महंगे सिलिंडर खरीदने होंगे़ सिलिंडर के दाम में 17 रुपये की वृद्घि की गयी है़ नयी दर 698 रुपये होगी़ इससे पूर्व 681 रुपये में मिल रही थी़ व्यावसायिक सिलिंडर आठ रुपये महंगा हुआ है़ नयी दर 1366 रुपये तय की गयी है़ हालांकि अभी भी दस फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके खाते प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ योजना से लिंक नहीं हो सके है़ योजना के तहत 30 जून तक जितने उपभोक्ता जुड़ जायेंगे, उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा़ एक जुलाई से बाजार दर पर ही सिलिंडर खरीदना पड़ेगा़ कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी़ जून के बाद जो उपभोक्ता जुड़ेंगे उनके खाते में वर्ष के बचे हुए सब्सिडी के सिलिंडर पर ही सब्सिडी की रकम भेजी जायेगी़ ऐसे उपभोक्ता जो एक अप्रैल से पहले आधार कार्ड या बैंक खाते के जरिए लिंक नहीं होंगे उन्हें तीन माह की सशर्त मोहलत मिलेगी़ 30 जून तक उन्हें बाजार दर पर सिलिंडर खरीदना पड़ेगा लेकिन इस पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार अपने पास रखेगी़ जैसे ही उपभोक्ता योजना से जुड़ेगा, वैसे ही सब्सिडी की धनराशि खाते में चली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >