52 दिनों पूर्व घर के लिए चला था विकास पिता को कॉल कर युवक से गलत कार्य कराने की दी जानकारीप्रतिनिधि, रोसड़ाथाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विकास कुमार सहनी (19) विगत 10 फरवरी 15 से गायब है. वह सूरत से चला था. परंतु आज तक घर नहीं पहुंचा. इससे माता-पिता एवं परिजनों की धड़कनें बढ़ती जा रहीं हैं. सभी लड़के के आने की आस में हैं. लड़का के पिता विंदेश्वरी सहनी ने बताया कि उनका पुत्र सूरत में विगत चार साल से रहता था. वहां हीरा कटिंग फैक्टरी में मजदूरी करता था. तबीयत खराब के साथ सूरत से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से चला. भुसवाल स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद खाना खाया. उसके बाद ट्रेन में ही पेशाब करने गया. लौटने पर उक्त युवक गायब था. काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला. इधर, चार दिन पूर्व फोन से युवक के पिता के संबंधी नरेश सहनी जो सूरत में रहता है, उसके मोबाइल पर फोन आया कि गायब युवक विकास से गलत काम कराया जा रहा है. फिर दोबारा संपर्क करने पर फोन काट दिया जाता है. ऐसी स्थिति में परिजनों का हाल बेहाल हो गया है. सरकारी पहल करने की उन्होंने इच्छा जतायी है.
सूरत के भुसवाल से गायब हुआ मिर्जापुर का युवक
52 दिनों पूर्व घर के लिए चला था विकास पिता को कॉल कर युवक से गलत कार्य कराने की दी जानकारीप्रतिनिधि, रोसड़ाथाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विकास कुमार सहनी (19) विगत 10 फरवरी 15 से गायब है. वह सूरत से चला था. परंतु आज तक घर नहीं पहुंचा. इससे माता-पिता एवं परिजनों की धड़कनें बढ़ती […]
