फांसी लगाकर युवती ने दी जान

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के मुसापुर डीह गांव में मंगलवार की रात एक बीस वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान गांव के अजय राम की पत्नी काजल देवी के रुप में की गयी है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट […]

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के मुसापुर डीह गांव में मंगलवार की रात एक बीस वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान गांव के अजय राम की पत्नी काजल देवी के रुप में की गयी है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
पुलिस का बताना है कि मृतका के परिजन दार्जिलिंग में रहते हैं, उनके आने के बाद ही मामले से परदा उठ सकेगा. वैसे जानकारों का बताना है कि अजय गाड़ी चलाया करता है, इसी क्रम में कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात काजल से हुई थी. कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया. दोनों की एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है.
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, जाम
शिवाजीनगर . ओपी क्षेत्र के बहे ड़ी सिंघिया पथ पर कौआखोन हाट के निकट मंगलवार की रात ईट लदे ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के रामाश्रय राय के पुत्र अवधेश राय के रुप में की गयी है. विरोध में ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की जांच में जुट गयी है.
वही दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि अवधेश बहन की शादी की बात कर नवादा से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >