रोसड़ा : शहर के गांधी चौक स्थित टॉल टैक्स कैरियर के कर्मी के द्वारा बीती रात एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के छेड़खानी क रने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे गांधी चौक की एक लड़की रोज की तरह अपने पापा को खाना पहुंचाने जा रही थी. इसी क्रम में बैरियर पर बैठक 4-5 कर्मी ने वहां से गुजर रही नाबालिग पर फब्तियां कसते हुए बुलाया. परंतु लड़की ने किसी तरह तेजी से वहां से निकल गयी.
इस संबंध में लड़की सारी बात अपने मां पिता को दी. लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. आवेदन में दामोदरपुर के पप्पू सिंह व नपं के कर्मी श्यामसुंदर झा समेत 4-5 लोगों को आरोपित किया है. आवेदन में कहा गया है कि सभी आरोपित कैरियर पर शराब पी रहे थे. उसी समय पुत्री के साथ छेड़खानी करते हुए धर पकड़ करने का प्रयास किया. पुत्री के हल्ला करने पर लोगों को आते देख आरोपित भाग गये. साथ ही कहा कि आरोपितों द्वारा कई बार ऐसा किया गया है. पिता ने उचित कार्रवाई की मांग की है.
घटना के विरोध में की सड़क जाम
लड़की के साथ छेड़खानी का मामला काफी तुल पकड़ लिया. घटना के बाद आक्रोशितों ने बुधवार की सुबह 6 बजे से ही रोसड़ा-बेगूसराय पथ को गांधी चौक के समीप बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. इस क्रम में आक्रोशितों ने टायर भी जलाया. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि बैरियर के कर्मी हमेशा महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं. साथ ही गांधी चौक से बैरियर हटाने की मांग कर रहे थे. जाम के कुछ देर बाद पहुंचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने लोगों को समझा बुझाकर आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही लड़की से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली.
इसके बाद करीब 9 बजे लोगों ने जाम हटाया. लोगों का कहना था कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा.
अब सामान्य कोटि को भी मिलेगी मुफ्त हॉस्टल की सुविधा
समस्तीपुर : जिले के सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को भी इंजीनियरिंग की पढ़ायी में मुफ्त हॉस्टल की सुविधा मिलेगी. पहले जहां यह सुविधा मात्र एससी एसटी वर्ग के बच्चों को ही मिल पाती थी. इस बाबत समाद्यान एडमीशन सेंटर की ओर से गौतम कुमार सुमन ने बताया कि देश की शीर्षस्थ पंजाब की इंजीनियरिंग कॉलेज में यह सुविधा दी जायेगी. इसमें नामांकन लेने वाले बच्चों को चार वर्षो तक पढ़ायी के लिये नि:शुल्क हॉस्टल दी जायेगी.
