रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा

फोटो ::::::::::::18ए19 देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में मामला निकला झूठासमस्तीपुर, प्रतिनिधि . शहर के रामबाबू चौक के समीप स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में बुधवार की दोपहर नगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद दो महिला और तीन पुरुषों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में देहव्यापार […]

फोटो ::::::::::::18ए19 देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में मामला निकला झूठासमस्तीपुर, प्रतिनिधि . शहर के रामबाबू चौक के समीप स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में बुधवार की दोपहर नगर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद दो महिला और तीन पुरुषों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में देहव्यापार की बात झूठी निकली. पुलिस का बताना है कि रेस्टोरेंट संचालक का मकान मिालक के साथ जगह खाली करने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. इसको लेकर न्यायालय में भी एक मामला लंबित है. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रेस्टोरेंट संचालक को एक माह के अंदर जगह खाली करने की हिदायत दी गयी है. पुलिस का बताना है कि मकान मालिक ने दोपहर करीब 11 बजे होटल में कुछ लोगों को जाते देख रेस्टोरेंट के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और नगर पुलिस को उक्त रेस्टोरेंट में देह व्यापार होने की सूचना दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >