शाहपुर पटोरी. थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार वालों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतक मंजीत महतो (27) के बड़े भाई इंद्रजीत महतो के बयान पर एक यूडी केश दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार की सुबह इंद्रजीत शौच के बाद जब अपने घर लौटा तो देखा कि उसका छोटा भाई मंजीत ने गले में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली है. घटना के कारणों का कोई जिक्र नहीं किया गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं उसके तीन बच्चे व मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. गांव में अचानक मातम पसर गया. मंजीत पंजाब के कपूरथला में पाइप मिस्त्री का काम करता था और शुक्रवार की शाम अपने घर आया था.
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
शाहपुर पटोरी. थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. परिवार वालों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतक मंजीत महतो (27) के बड़े भाई […]
