समस्तीपुर. अवध असम एक्सप्रेस से बेगूसराय जा रही महिला को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया. घटना शुक्रवार रात की है. स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर अचेत अवस्था में पड़ी इस महिला को जीआरपी जवानों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां होश आने पर उसने अपना नाम उमा देवी बेगूसराय बताया है. बताया गया है कि उमा अपनी बेटी के ससुराल पूर्णिया से वापस बेगूसराय लौट रही थी. इसी क्रम में उसे ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया. साथ ही महिला के पास के सामान को लूट लिया. अचेत होने के कारण यह ट्रेन में ही पड़ी रही. समस्तीपुर में यह कैसे ट्रेन से उतरी किसी को पता नहीं. जीआरपी ने गश्ती के दौरान इसे अकेला पाकर सुधि ली तो पूरा माजरा सामने आया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि महिला का उपचार कर दिया गया है. अब वह खतरे से बाहर है. जल्द ही उसे होश आ जायेगा. महिला के परिजनों को घटना की जानकारी भेजी गयी है. होश आते ही उसे वापस घर भेज दिया जायेगा.
बेटी के घर से लौट रही मां को नशा खिला लूटा
समस्तीपुर. अवध असम एक्सप्रेस से बेगूसराय जा रही महिला को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया. घटना शुक्रवार रात की है. स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर अचेत अवस्था में पड़ी इस महिला को जीआरपी जवानों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां होश आने पर उसने अपना नाम उमा देवी बेगूसराय बताया […]
