पट खुलते ही गूंजा मां की जयकारा

खानपुर. शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के सातवें रूप माता कालरात्रि की पूजा अर्चना के बाद भगवती का पट खुलते मां की जायकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. पंडित विनोद कुमार मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की पूजा अर्चना की गयी. पट खुलते ही मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर रेबड़ा, रामनगर रंजीतपुर, मधुबन, […]

खानपुर. शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के सातवें रूप माता कालरात्रि की पूजा अर्चना के बाद भगवती का पट खुलते मां की जायकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. पंडित विनोद कुमार मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की पूजा अर्चना की गयी. पट खुलते ही मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर रेबड़ा, रामनगर रंजीतपुर, मधुबन, फत्तेहपुर, चोरनिया स्थान, हांसोपुर, अमसौर आदि मंदिरों व पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी. महिला श्रद्धालुओं ने माता की खोईछा भरी व प्रसाद ग्रहण किया. कहीं या देवी सर्व भूतेषू…, तो कहीं जगत जननी माता दुर्गा की जय के जयघोष से घंटों भक्त झूमते रहे. वहीं जगह जगह आयोजित मेले में खिलौने के स्टॉल पर बच्चे खिलौने खरीदने में व्यस्त दिखे. रंजीतपुर रामनगर में समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, रामाकांत मिश्र, दिनेश ठाकुर, अनिल मिश्र, राज कुमार राय, वीरेंद्र मिश्र, सुरेंद्र मिश्र आदि सक्रिय देखे जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >