सिरदला में बोरे में बंद मिला महिला का शव

सिरदला : चौबे व राजा बिगहा के कुड़िला आहर में प्लास्टिक के बोरे में बंद अधेड़ महिला का शव मंगलवार की सुबह सिरदला पुलिस ने बरामद किया. ग्रामीण बउआ शुक्ला, विजय पासवान व रवि राजवंशी आदि ने बताया कि उक्त लाश लगभग एक माह से पानी में फेंका हुआ था. जिसे जानवर चराने वाले चरवाहा […]

सिरदला : चौबे व राजा बिगहा के कुड़िला आहर में प्लास्टिक के बोरे में बंद अधेड़ महिला का शव मंगलवार की सुबह सिरदला पुलिस ने बरामद किया. ग्रामीण बउआ शुक्ला, विजय पासवान व रवि राजवंशी आदि ने बताया कि उक्त लाश लगभग एक माह से पानी में फेंका हुआ था. जिसे जानवर चराने वाले चरवाहा पानी में देखते थे और ढेला मारते थे.
सोमवार की शाम को बच्चों ने बोरे को देखने की चाह में आहर से निकाला तो पाया की उक्त बोरे के साथ एक और बोरा है. इसमें सिर्फ ईंट-पत्थर भरा हुआ था. दूसरे बोरे को खोलते ही लाश देख कर डर के मारे बोरे को वापस आहर में डाल कर गांव में अपने परिजनों को बताया.
इसके बाद पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गयी. थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव को देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के कारण हत्या कर लाश को छुपाने के डर से नहर में फेंक दिया गया है. इसकी उम्र लगभग 40 से 42 वर्ष के करीब आंका जा रहा है. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवादा भेज दिया गया है. समाचार संकलन तक उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >