समस्तीपुर में दो महिलाओं पर फेंका तेजाब, एक की हालत गंभीर

ताजपुर (समस्तीपुर) : मोतीपुर सब्जी मंडी में मंगलवार को एक दुकानदार ने दुकान में बैठी एक महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया. जिससे दो महिलाएं झुलस गयीं. दोनों को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. तेजाब हमले में गंभीर रूप से जख्मी महिला पातेपुर (वैशाली) थाने के अमामौरी गांव की […]

ताजपुर (समस्तीपुर) : मोतीपुर सब्जी मंडी में मंगलवार को एक दुकानदार ने दुकान में बैठी एक महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया. जिससे दो महिलाएं झुलस गयीं. दोनों को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है.
तेजाब हमले में गंभीर रूप से जख्मी महिला पातेपुर (वैशाली) थाने के अमामौरी गांव की मीना देवी है, जबकि दूसरी महिला सब्जी मंडी की दुकानदार थी. वह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा गांव की माला देवी है. पुलिस के समक्ष पीड़िता मीना देवी ने बताया कि सब्जी मंडी के दुकानदार मोतीपुर निवासी सुरेश साह से बकाया राशि मांगने पर उसने तेजाब फेंक कर जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >