अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश

हसनपुर. प्रखंड के परोडि़या में बन रहे सड़क के हुए विवाद को लेकर मामले की जांच करने पहुचे बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने लोगों को समझााते हुए सड़क के बगल की जमीन की मापी करा कर ही बनाने का निर्देश दिया . बीडीओ ने बताया कि परोडि़या जाने के क्रम में प्रावि खरांज में दिन […]

हसनपुर. प्रखंड के परोडि़या में बन रहे सड़क के हुए विवाद को लेकर मामले की जांच करने पहुचे बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने लोगों को समझााते हुए सड़क के बगल की जमीन की मापी करा कर ही बनाने का निर्देश दिया . बीडीओ ने बताया कि परोडि़या जाने के क्रम में प्रावि खरांज में दिन के एक बजे ही विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यालय से गायब थे. बीडीओ ने दूरभाष पर ही विद्यालय के सभी शिक्षकांे से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्टीकरण स्पष्ट नहीं हाने की स्थिति में इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय में देने को कहा. बीडीओ श्री यादव ने बताया कि उनके द्वारा उमवि कालेनरपतनगर का भी निरीक्षण करने पर नौ में से पांच शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. बीडीओ ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश बीइओ को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >