निगरानी की टीम ने इंजीनियर के घर की छापेमारी

ताजपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में पटना से आयी निगरानी की टीम ने मुकेश नारायण सिन्हा के पैतृक आवास पर शुक्रवार को छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने आवास से चिमनी एवं जमीन के कागजात जब्त कर लिये. निगरानी टीम में शामिल डीएसपी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि मुकेश नारायण सिन्हा पटना […]

ताजपुर (समस्तीपुर). थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में पटना से आयी निगरानी की टीम ने मुकेश नारायण सिन्हा के पैतृक आवास पर शुक्रवार को छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने आवास से चिमनी एवं जमीन के कागजात जब्त कर लिये. निगरानी टीम में शामिल डीएसपी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि मुकेश नारायण सिन्हा पटना में बीएमएसआइसीएम विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की गयी है. छापेमारी के वक्त घर में इंजीनियर की वृद्ध माता मौजूद थी. छापेमारी टीम में आधे दर्जन निगरानी के सदस्य शामिल थे. इधर, अचानक इंजीनियर के घर पहुंची निगरानी की टीम को देख कर ग्रामीण हक्के बक्के रह गये. बाद में जब उन्हें पूरी जानकारी मिली तो सभी खामोशी से टीम की छापामारी को दूर से ही देखते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >