सिंघियाघाट से अपहृता बरामद

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के केराई गांव से विगत 18 फरवरी 15 को अपहृत 15 वर्षीय छात्रा को थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंघियाघाट बाजार के निकट से बरामद किया. साथ ही अपहृता के मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. जांच के बाद रोसड़ा न्यायालय में न्यायाधीश ए. कुमार के न्यायालय […]

विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के केराई गांव से विगत 18 फरवरी 15 को अपहृत 15 वर्षीय छात्रा को थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंघियाघाट बाजार के निकट से बरामद किया. साथ ही अपहृता के मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. जांच के बाद रोसड़ा न्यायालय में न्यायाधीश ए. कुमार के न्यायालय में धारा 164 के तहत अपहृता ने अपना बयान दर्ज कराया. इसमें उसने स्वेच्छा से यह जाहिर करते हुए बताया कि उसने न्यायालय में शादी की है. साथ ही प्रमाण के रूप में तसवीर भी पेश किया. न्यायालय के निर्देश पर अपहृता उसके प्रेमी पति के घर सुरक्षित पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >