क्वालिटी खोज रहा धान अधिप्राप्ति केंद्र

सिंघिया. सिंघिया धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र में किसानों का घान नहीं लिया जा रहा है़ जिससे किसान परेशान हो रहे हैं़ ये लोग इस केंद्र का चक्कर काटते काटते थक चुके हैं़ लेकिन इन लोगों का दर्द को समझने वाला कोई नहीं है़ मोरवारा गांव के राम नरेश सिंह, दिनेश सिंह एवं अकोना गांव के […]

सिंघिया. सिंघिया धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र में किसानों का घान नहीं लिया जा रहा है़ जिससे किसान परेशान हो रहे हैं़ ये लोग इस केंद्र का चक्कर काटते काटते थक चुके हैं़ लेकिन इन लोगों का दर्द को समझने वाला कोई नहीं है़ मोरवारा गांव के राम नरेश सिंह, दिनेश सिंह एवं अकोना गांव के मनोज यादव सहित आदि किसानों का कहना है कि धान क्रय केंद्र पर धान नहीं ले रहा है़ यहां कहा जाता है कि आप किसानों का धान मोटा है़ जबकि धान न ज्यादा पतला न ज्यादा मोटा मेडियम साइज का है़ देनदारांे का दबाव बढ़ रहा है़ रबी फसल की तैयारी सिर पर है़ इस संबंध में बीएओ केशव कुमार शाही ने बताया कि किसानों की परेशान होने की जानकारी मिली है़ धान की क्वालिटी की जानकारी लेकर हल निकालने की पहल करंेगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >