हर हाल में जमा करायें विपत्र : डीपीओ

समस्तीपुर. जिले के सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय हर हाल में 25 मार्च से पहले अपने विपत्र का भुगतान सुनिश्चित करायेें. उक्त बातें समेकित बाल विकास कोषांग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश सिंह नें बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. आइसीडीएस के जिला कार्यालय में शुक्रवार क ो बैठक का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा […]

समस्तीपुर. जिले के सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय हर हाल में 25 मार्च से पहले अपने विपत्र का भुगतान सुनिश्चित करायेें. उक्त बातें समेकित बाल विकास कोषांग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश सिंह नें बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. आइसीडीएस के जिला कार्यालय में शुक्रवार क ो बैठक का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि 25 मार्च के बाद विपत्र कोड को लेकर परेशानी हो सकती है. ऐसे में इससे बेहतर है कि ससमय प्रक्रि या पुरी कर ली जाय. बैठक में कन्या सुरक्षा योजना की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए योजना से संबंधित आवेदन प्रपत्र को शीघ्र जमा करने को कहा. इसके साथ ही यूसी विपत्र को लेकर उपायोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का भी निर्देश दिया. इसके बाद आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के चयन को लेकर हर हाल में 30 मार्च तक चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लेने को कहा. ससमय टीएचआर वितरण करने का आदेश दिया. बैठक में स्निप से संबंधित निर्देश भी दिया गया. मौके पर आइसीडीएस कार्यालय से रेखा रानी, विभा कुमारी, श्वेता, संगीता कुमारी सहित सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >